मोतिहारी, जुलाई 14 -- मोतिहारी, हिन्दुस्तान संवाददाता। खरीफ मौसम में धान की खेती का पीक समय है। इसके बावजूद तिरहुत केनाल से जुड़े कई नहरों से सिंचाई नकारा साबित हो रही है। गंडक नदी से इन नहरों में रबी व खरीफ मौसम में खेती के लिए पानी छोड़ा जाता है। इससे किसानों को सिंचाई में काफी सुविधा होती है। किसानों को पटवन शुल्क भी कम देना पड़ता है। इसके बावजूद जिले के कई ब्लॉक में नहरों की साफ सफाई नहीं होने से खेत तक पानी नहीं पहुंच रहा है। इस बार बारिश नहीं होने से किसानों को धान की रोपनी को लेकर काफी बेचैनी है। साथ ही धान की रोप को बचाने के लिए भी पानी की आवश्यकता है। इसके बावजूद तिरहुत मेन केनाल से निकली कई वितरणी व उप वितरणियों से पानी का प्रवाह नहीं हो रहा है। कई जगह खर पतवार उग आए हैं। इससे पानी खेत तक या तो बहुत कम पहुंच रहा है या नहीं के बर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.