गंगापार, मई 30 -- धान की पौध तैयार करने का अनुकूल समय पूरी तरह आ गया है। किसान धान के पौध की तैयारी में जुट गए हैं, लेकिन नहरों में पानी न आने से बेलन नहर व पम्प नहर पकरी सेवार से धान की पौध तैयार करने वाले, किसान परेशान हैं। गोनौरा बजहा गॉव के किसान सतीशचन्द्र तिवारी ने बताया कि पॉच दिन पूर्व बेलन नहर में पानी छोड़ा गया था, दो दिन बाद बंद हो गया। किसानों में यह आस जगी थी, कि बेलन नहर का संचालन कुछ दिनों और होता रहेगा, लेकिन ऐसा न हो सका। पानी अचानक बंद हो जाने से बेलन नहर सहित विभिन्न माइनरों में पानी नहीं रह गया। किसान पानी का जुगाड़ कर धान की पौध तैयार करने में जुट गए हैं। उधर पम्प नहर पकरी सेवार से लाभान्वित होने वाले किसान शारदा यादव, दुवेपुर गॉव के विध्यवासिनी तिवारी, लक्ष्मीकान्त तिवारी, गुड्डू तिवारी, शम्भूचक गॉव के अरविन्द सिंह सहि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.