भोपाल, फरवरी 17 -- मध्यप्रदेश विधानसभा में मंगलवार को मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का जिक्र एक ऐसे विषय की चर्चा के दौरान कर दिया कि जिससे कांग्रेस के सदस्य नाराज हो गए और उनका विरोध करने लगे। दरअसल सीएम यादव की इंदिरा गांधी से जुड़ी टिप्पणी कांग्रेस विधायक आतिफ अकील की ओर से आवारा कुत्तों के आतंक और उनकी नसबंदी से जुड़ी ध्यानाकर्षण सूचना के दौरान आई।वरिष्ठ कांग्रेसी विधायक ने सीएम को टोका मुख्यमंत्री ने कहा कि अगर नसबंदी की बात आएगी तो इंदिरा गांधी तक जाएगी, सुनने वाले ध्यान रख लें। इस पर कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक अजय सिंह 'राहुल भैया' ने कहा कि यहां कुत्तों की नसबंदी की बात हो रही है और आप 40 साल पुरानी बात कर रहे हैं।अकील ने विजयवर्गीय पर कर दी टिप्पणी इस विषय पर मंगलवार को सदन में लगभग पौन घंटे तक चर्चा ...