कौशाम्बी, नवम्बर 20 -- मंझनपुर, संवाददाता। करारी थाना क्षेत्र के थांभा अलावलपुर गांव निवासी एक महिला को गुरुवार सुबह नसबंदी कराने पर पति ने बेरहमी से पीटा। इसके बाद घर से भी निकाल दिया। पीड़िता ने मामले की शिकायत पुलिस से कर दी है। थांभा अलावलपुर निवासी कुसमा देवी ने बताया कि उसकी शादी को करीब 12 साल हो गए हैं। शादी के बाद तीन बच्चे भी हैं। पीड़िता की मानें तो परिवार नियोजन के लिए उसने पिछले दिनों नसबंदी करा ली थी। इस बात को लेकर पति नाराज रहने लगा। आरोप है कि पति आए दिन गाली-गलौज करता था। विरोध करने पर पिटाई करता था। गुरुवार की सुबह भी उसने पीड़िता को डंडे से जमकर पीटा। इसके बाद घर से भगा दिया। मामले में करारी थाना प्रभारी सियाकांत चौरसिया का कहना है कि घटना की शिकायत मिली है। हलका दरोगा को जांच का आदेश दिया गया है। जांच में जो भी तथ्य स...