बरेली, मई 16 -- यूपी के बरेली जिले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में एक महिला को छत से लटकाते हुए देखा जा सकता है। महिला बुरी तरह से चीख रही है। चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग पहुंचते हैं और महिला को बचा लेते हैं। घटना का वीडियो किसी ने अपने मोबाइल में कैद करके वायरल कर दिया। वीडियो इतना विभत्स है कि हम आपको दिखा नहीं सकते। वीडियो आंवला कस्बे का बताया जा रहा है। जानकारी करने पर पता चला कि महिला के पति ने शराब पीने के बाद उसकी पिटाई की थी। इसके बाद उसे जान से मारने की नीयत से छत से उल्टा लटका दिया, लेकिन समय रहते मोहल्ले वालों ने उसे बचा लिया। महिला के भाई ने बहनोई समेत चार लोगों के खिलाफ थाने में केस दर्ज करा दिया है। बदायूं जिले के वजीरगंज निवासी रघुनाथ सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि उसकी बहन डोली की 12 सा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.