बाराबंकी, दिसम्बर 19 -- बाराबंकी। सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने एवं सड़क सुरक्षा नियमों के पालन के प्रति लोगों को जागरुक किये जाने को लेकर परिवहन विभाग व यातायात विभाग ने देर रात्रि ड्रंक एण्ड ड्राइव के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया। इस दौरान एक ट्रक व एक दो पहिया वाहन चालक का चालान किया गया। सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी प्रशासन अंकिता शुक्ला व यातायात प्रभारी रामयतन यादव की टीम ने देर रात्रि पटेल तिराहा, पल्हरी चौराहा व हैदरगढ़ बाई पास के पास ड्रंक एंड ड्राइव के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया। अभियान के दौरान दर्जना चालकों की ब्रेथ एनालाइजर से जांच करते हुये एक ट्रक व एक दो पहिया वाहन चालक का चालान किया तथा एआरटीओ ने शराब पीकर वाहन न चलाने का संकल्प भी दिलाया। यात्री मालकर अधिकारी रवि चन्द्र त्यागी ने चार ओवरलोड वाहन सीज किये तथा अन्य अभियोगों म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.