बांदा, फरवरी 22 -- बांदा। संवाददाता नशे के लती युवक ने घर के पीछे बगीचे में लगे पेड़ पर रस्सी से फांसी लगा कर खुदकुशी कर ली। सुबह मां ने पेड़ पर शव लटका देखा तो चीख पड़ी। तिंदवारी थाना क्षेत्र के अमली कौर गांव के मजरा दवेहा डेरा निवासी 30वर्षीय दीपक पुत्र राजीव सिंह शनिवार की रात खाना खाने के बाद कमरे में सोने चला गया। रात को सूना मौक देख उसने घर के बीचे बने बगीचे में लगे कटहल के पेड़ पर नाइलोन की रस्सी से फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। सुबह मां पुष्पा की नींद खुली तो शव फंदे पर लटकता देख चीख पड़ी। शोर सुनकर परिवार के अन्य लोग मौके पर पहुंच गए। पूर्व प्रधान बेंदा विवेक कुमार सिंह भी मौके पर पहुंच गए। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। मृतक के पिता ने बताया कि दीपकर उसके साथ किसानी में हाथ बंटाता था। वह नशे का आदी था। वह तीन दिनो से गुमशुम रहता था। ...