संवाददाता, फरवरी 7 -- सीतापुर जिले के इमलिया सुल्तानपुर थाना इलाके में शराब के नशे में भतीज ने चाचा की हथौड़ी मारकर हत्या कर दी। घटना के दौरान आरोपी की शराब के नशे में अपने भाई से विवाद हुआ था। जिसके बाद उसने अपनी बाइक में आग लगा दी थी। इस दौरान जब चाचा बीच बचाव करने पहुंचे थे, तभी भतीजे ने उन पर हमला कर दिया। इमलिया सुल्तानपुर पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। बताया जा रहा है कि सिकटिहा गांव निवासी अनूप शराब के नशे में शुक्रवार रात शराब के नशे में घर आया। अनूप का शराब अपने भाई से विवाद हो गया। झगड़ा बढ़ने पर अनूप ने गुस्से में अपनी बाइक में आग लगा दी। झगड़ा सुन बीच-बचाव करने ताऊ गंगाराम (63) से बीच बचाव करने पहुंचे। उन्होंने बाइक में आग लगाने पर अनूप को फटकार लगाई। इस बीच अनूप गंगाराम से झगड़ने लगा। वह चाचा को गालियां देने...