बिजनौर, अगस्त 11 -- बिजनौर की मंडावली पुलिस ने बेटे की हत्या करने वाली मां को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा कर दिया। पुलिस को हत्यारोपी मां ने भरी आंखों से बताया कि बेटा नशे में हैवान बन जाता था और उसने मां-बेटे के पावन रिश्ते को कलंकित भी किया था। थाना मंडावली क्षेत्र के गांव श्यामीवाला में सात अगस्त की रात कमरे में सो रहे अशोक की हत्या कर दी गई थी। पिता चंद्रपाल की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। रविवार को पुलिस ने हत्या का खुलासा करते हुए बताया कि मृतक की मां को गिरफ्तार किया गया है। मृतक की मां ने पुलिस को बताया कि अशोक नशा करने का आदी था और वह आए दिन नशे में परिजनों के साथ गाली-गलौज, मारपीट करता था। अशोक ने नशे में कुछ दिन पूर्व उसके साथ अनैतिक कृत्य भी किया था। गुरुवार रात करीब आठ बजे खाना खाने के बाद पति चंद्रपाल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.