फिरोजाबाद, मार्च 17 -- थाना रामगढ़ क्षेत्र में नशे की हालत में उच्चतापीय विद्युत तार पर एक युवक चढ़ गया और करंट की चपेट में आकर पोल से गिरकर घायल हो गया। चिकित्सक ने उसे आगरा रेफर कर दिया। कुतुकपुर चनौरा निवासी संतोष कुमार 28 पुत्र मानपाल शराब पीने का आदी है। वह शराब के नशे में 11 हजार विद्युत खंबे पर चढ़ गया। उसे विद्युत करंट लग गया। करंट लगते ही वह ऊपर से नीचे गिर पड़ा। नीचे गिरते ही वह गंभीर रूप से घायल हो गया। वहा काफी लोग एकत्रित हो गए। पता चलते ही उसके परिवार के लोग भी वहा आ गए। उसकी हालत देख परिवारीजन घबरा गए। आनन फानन में उसे उपचार को जिला अस्पताल लेकर आए। उसे अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सक ने उसकी गंभीर हालत देख आगरा रेफर कर दिया। परिवारीजन प्राथमिक उपचार के बाद उसे आगरा ले गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.