हरदोई, नवम्बर 29 -- हरदोई। बघौली थाना क्षेत्र के गांव गोंडा राव बाजार में स्थित कुएं में एक मजदूर का नशे की हालत में पैर फिसल गया। इससे वह कुएं में गिर गया। कुएं में भरे पानी डूबकर उसकी मौत हो गई। करीब छह घंटे रेस्क्यू अभियान चलाने के बाद शव को कुएं से बाहर निकाला गया। बघौली थाना क्षेत्र के रोहपार मजरा गोंडाराव निवासी विपिन 28 वर्ष चार भाइयों में तीसरे स्थान पर था। वह मेहनत मजदूरी का काम करता था। बड़े भाई परशुराम की कुछ वर्ष पहले ही मौत हो चुकी है। सबसे छोटा भाई पवन कुछ समय से बालामऊ स्टेशन से लापता चल रहा है। विपिन की शादी हो गई थी। शादी के एक वर्ष बाद पत्नी उसे छोड़कर अपने मायके चली गई थी। उसके बाद से विपिन की आदत नशे की ओर और अधिक बढ़ गई थी। शुक्रवार की शाम को विपिन नशे की हालत में गोंडाराव बाजार में मंदिर के पास स्थित कुएं के पास पहुंचा।...