गोपालगंज, सितम्बर 25 -- गोपालगंज। नगर थाना क्षेत्र में एक शर्मनाक मामला सामने आया है। बुधवार को नशे में धुत एक पिता ने अपनी पुत्री के साथ छेड़खानी की। पीड़िता की मां ने तुरंत पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। नगर थानाध्यक्ष प्रवीण प्रभाकर ने बताया कि आरोपी स्मैक के नशे में रहता था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...