रामगढ़, जनवरी 31 -- केदला, निज प्रतिनिधि। वेस्ट बोकारो ओपी क्षेत्र अंतर्गत जितरा टुंगरी गांव के पास शुक्रवार की रात नशे में धूत युवक ने पत्नी से कहा सुनी के बाद बेल्ट को गले में डालकर पेड़ से लटक कर आत्महत्या कर लिया। घटना की सूचना मिलने पर मृतक की पत्नी रामशीला धनवार शनिवार की सुबह घटना स्थल पर पहुंची। उसने रोते बिलखते बताया कि हमलोग देवरी दहियान गरठा गांव जिला शक्ति छतीसगढ़ के रहने वाले हैं। मेरे पति का नाम देवप्रसाद धनवार पिता स्व धूल सिंह है। हमलोग यहां बसंतपुर निवासी फनी महतो के ईंट भट्ठा में पथेरा का काम करते हैं। मैं और मेरे पति के अलावा मेरा भाई बेदराम धनवार और मेरी बहन ज्योति धनवार भी यहां काम करती है। शुक्रवार को यहां सप्ताहित हाट लगता है। हाट में मेरा पति ज्यादा शराब पी लिया था। जिसे लेकर शाम में हम दोनों के बीच कहा सुनी हो गई ...