सासाराम, फरवरी 18 -- डेहरी, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के न्यू डीलिया जीटी रोड के समीप बुधवार की शाम शहर के नेत्र चिकित्सक सह जन सुराज के नेता डॉ अमिताभ के चार पहिया वाहन में नशे में धूत एक ट्रक चालक ने कई बार जोरदार टक्कर मारी। जिससे चिकित्सक का थार वाहन बूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि इस दौरान चिकित्सक बाल बाल बच गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने नशे में धूत ट्रक चालक को गिरफ्तार कर ट्रक को जब्त कर लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...