नई दिल्ली, फरवरी 24 -- तमिलनाडु में सत्तारूढ़ DMK के एक नेता के बेटे को रोड रेज के बाद एक शख्स की मौत के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है। जानकारी के मुताबिक DMK नेता के 20 वर्षीय बेटे आदित्य ने तमिलनाडु के कृष्णागिरी जिले में एक झगड़े के बाद पीड़ित शिवमूर्ति और उसके परिवार के अन्य सदस्यों को कार से टक्कर मार दी। इस दौरान कई लोग घायल हो गए। वहीं शिवमूर्ति की मौके पर ही मौत हो गई। आरोप है कि आदित्य उस वक्त नशे में धुत था। NDTV की एक रिपोर्ट के मुताबिक, पीड़ित शिवमूर्ति, एक असिस्टेंट लेबर इंस्पेक्टर थे और कृष्णगिरी में रहते थे। पुलिस के मुताबिक यह घटना तब हुई जब आदित्य शिवमूर्ति के घर के पास गाड़ी चला रहा था। घर के बाहर एक टू-व्हीलर खड़ा था, जिससे सड़क का कुछ हिस्सा जाम हो गया था। आदित्य ने हॉर्न बजाना शुरू कर दिया और गाड़ी हटाने के लिए कहा...