मोतिहारी, सितम्बर 25 -- घोड़ासहन,निप्र.। घोड़ासहन-ढाका मुख्य सड़क पर पुरनहिया मोड़ के निकट मंगलवार की देर शाम स्कॉर्पियो और ऑटो की आमने सामने हुई जोरदार टक्कर में पांच ऑटो सवार गंभीर रूप से जख्मी हुए हैं। प्राथमिक उपचार के बाद जख्मी हुए सभी लोगों को चिकित्सा के लिए मोतिहारी रेफर किया गया है। घायलों ऑटो चालक देवनाथ कुशवाहा, सुभाष यादव, उमेश यादव, केदार साह व प्रकाश कुमार शामिल हैं जो नोनौरा से घोड़ासहन आ रहे थे। दुर्घटनाग्रस्त दोनों वाहनों को जब्त करते हुए स्कॉर्पियो चालक महदेवा ग्राम के दिलीप बैठा को पुलिस के द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है। थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि चालक दिलीप बैठा नशे में धुत पाया गया है। मामले में प्राथमिकी दर्ज कर चालक को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.