अमरोहा, अप्रैल 5 -- रहरा विद्युत उपकेंद्र पर तैनात सफाई कर्मी ने बिजली घर परिसर में सूखी झाड़ियों में शुक्रवार शाम अचानक आग लगा दी। आग की ऊंची लपटें उठती देखकर एसएसओ व बिजली कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। सबमर्सिबल के पानी व रेत से आग पर काबू पाया गया। बताया जा रहा है कि सफाई कर्मी नशे में धुत था। जिस जगह आग लगई, वहां उच्च शक्ति के कई केबल गुजर रहे थे। अगर केबल आग पकड़ लेते तो बिजली घर में बड़ा हादसा हो सकता था। आला अधिकारियों को मामले की जानकारी दी गई है। घटना से काफी देर तक अफरा तफरी मची रही। एक्सईएन राजेश प्रसाद ने बताया कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.