मधुबनी, फरवरी 19 -- मधुबनी,विधि संवाददाता। शहर के स्टेडियम रोड मोहल्ला में गुरुवार शाम चाकूबाजी की घटना मैं राजमिस्त्री गंभीर रूप से जख्मी हो गए। पुलिस की निगरानी में जख्मी मो. एहसान 55 वर्ष का सदर अस्पताल में ईलाज चल रहा है। पुलिस ने हमलावर को गिरफ्तार कर लिया है। देर शाम सदर अस्पताल में मौजूद नगर थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर मनोज कुमार ने बताया कि जख्मी मो. एहसान स्टेडियम रोड मोहल्ला का रहने वाला है। जबकि गिरफ्तार हमलावर मो. हसन उम्र 20 वर्ष राघोनगर भौआड़ा मोहल्ला का रहने वाला है। उन्होंने बताया कि एहसान अपने मोहल्ले में एक घर में राजमिस्त्री का काम कर रहे थे। इसी दौरान पास के मोहल्ला के युवक ने उसका मोबाइल चोरी कर भागने लगा। पकड़ने के दौरान नशे में युवक ने राजमिस्त्री पर चाकू से ताबड़तोड़ हमले कर दिये। पीठ, गर्दन एवं हाथ पर चाकू के जख्म हैं। ...