नवादा, जनवरी 6 -- रोह, निप्र प्रखंड मुख्यालय रोह बाजार में रविवार की देर रात नशे में धुत एक युवक ने मिठाई दुकान का शीशा तोड़ दिया। इसे लेकर दुकानदार विकास कुमार ने रोह थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। दुकानदार के अनुसार, वह रविवार को 10:40 बजे मिठाई दुकान बंद कर रहा था। तभी दीपू महतो का पुत्र रंजन कुमार आकर गाली गलौज करने लगा। गाली देने का कारण पूछने पर भद्दी-भद्दी गाली देते हुए मिठाई दुकान का शीशा तोड़ दिया। उसके मुंह से शराब का गंध भी आ रही था। घटना की सूचना मिलने पर डायल 112 की पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को थाने ले गई। जहां ब्रेथ एनलायजर मशीन से परीक्षण में उसके नशे में होने की पुष्टि हुई। इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस अग्रेतर कार्रवाई में जुट गई है। इधर घटना को लेकर स्थानीय दुकानदारों में नाराजगी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की ...