गंगापार, मार्च 17 -- नशे में धुत एक युवक के छत से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इस हादसे से परिवार में कोहराम मच गया। वहीं स्थानीय लोग नशे की बढ़ती लत पर चिंता जता रहे हैं। नगर पंचायत मऊआइमा के नया पूरा आजमपुर निवासी 25 वर्षीय सबलू पुत्र राम कुंवर रविवार की शाम नशे की हालत में अजीबो-गरीब हरकतें कर रहा था। इसी दौरान वह घर की छत पर चढ़ गया और ज्यादा नशे के कारण अचानक फिसल कर नीचे गिर पड़ा। गंभीर रूप से घायल सबलू को परिजन एक निजी अस्पताल ले गए। इलाज के दौरान देर रात उसकी मौत हो गई। सोमवार की सुबह शव घर पहुंचा तो परिजनों में कोहराम मच गया। सबलू तीन भाइयों और तीन बहनों में सबसे छोटा था और अभी अविवाहित था। परिजनों ने बिना पुलिस को सूचना दिए शव को शाहगंज स्थित कब्रिस्तान में दफन कर दिया। नशे के चलते हुई इस मौत से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.