मेरठ, दिसम्बर 18 -- हाईवे पर ड्यूटी के दौरान गश्त कर रहे सिपाही के साथ नशे में धुत दो युवकों ने बदसलूकी की। पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर जेल भेज दिया है।कंकरखेड़ा थाना इलाके की खड़ौली चौकी की फैंटम पर तैनात कांस्टेबल प्रिंस खड़ौली चौराहे के पास गश्त कर रहे थे। उन्हें दो युवक नशे की हालत में सड़क पर खड़े दिखाई दिए जहां सिपाही ने दोनों युवकों को नशे की हालत में घर जाने की बात कही, लेकिन दोनों युवकों ने कांस्टेबल प्रिंस के साथ बदसलूकी करने लगे। कांस्टेबल में सूचना चौकी पर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों नशेड़ी युवकों को जीप में बैठकर डॉक्टरी करने के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। दोनों युवक जवाहर नगर के रहने वाले हैं। पुलिस ने दोनों को बुधवार जेल भेज दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...