जहानाबाद, फरवरी 7 -- असामाजिक तत्वों ने मारपीट कर एंबुलेंस का शीशा तोड़ा मेहंदिया, निज संवाददाता। प्रखंड के अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चंदा में तैनात एंबुलेंस के चालक एवं स्वास्थ्य कर्मी के साथ मारपीट की गई, जिसकी प्राथमिकी मेहंदिया थाना में दर्ज कर ली गई है। मिली जानकारी के अनुसार शनिवार की शाम चंदा के अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में नशे के हालत में चंदा निवासी विकास कुमार द्वारा एंबुलेंस चालक प्रमोद कुमार एवं स्वास्थ्य कर्मी अंशु कुमार के साथ मारपीट की गई। इतना ही नहीं नशे की हालत में विकास कुमार द्वारा स्वयं के अलावे अपने अन्य साथियों को बुला लिया गया और अस्पताल में मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया। साथ ही एंबुलेंस के शीशा को भी तोड़ दिया गया। इस संबंध में पीड़ित प्रमोद कुमार एवं अंशु कुमार द्वारा मेहंदिया थाना में एक लिखित...