गुमला, फरवरी 4 -- गुमला। सदर थाना क्षेत्र के मुरूमकेला निवासी अंतोनीस कुजूर ने शराब के नशे में अपनी पत्नी फिलिसिता कुजूर (55) के साथ मारपीट कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल अवस्था में परिजनों ने महिला को गुमला सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है।जानकारी के अनुसार मंगलवार की देर शाम फिलिसिता कुजूर बैल को चराकर घर लौटी थी। इसी दौरान उसका पति अंतोनीस कुजूर शराब के नशे में बिना किसी कारण उससे उलझने लगा। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और आरोपी पति ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी।मारपीट के दौरान फिलिसिता कुजूर का दाहिना पैर टूट गया, जिससे वह मौके पर ही गिर पड़ी। परिजनों ने उसे गंभीर हालत में सदर अस्पताल पहुंचाया।घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पीड़िता के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.