गया, जनवरी 31 -- गया नगर निगम वार्ड संख्या छह के टिपर चालक नशे में वाहन चला रहा था। इस दौरान रामशीला मोड़ पर अमर यादव को धक्का मार दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल व्यक्ति को लोगों अस्पताल ले गये। इस दौरान आक्रोशित लोग उस चालक को पकड़ मारपीट करने लगे। स्थानीय पार्षद व वार्ड पांच के पार्षद जयप्रकाश ने उक्त चालक को लोगों से बचाया और पुलिस को इसकी सूचना दी। इसके बाद कोतवाली थाना की पुलिस पहुंच चालक को गिरफ्तार कर थाना ले गयी। आक्रोशित लोग किया सड़क जाम आक्रोशित लोग अमर यादव के घायल होने की घटना के बाद सड़क जाम कर दिया। पुलिस व पार्षद को समझाने के बाद भी लोग ड्राइवर को पिटने के लिए तैयार थे। जिसे पुलिस गिरफ्तार की और लोगों को आश्वासन दिया कि इसके खिलाफ उचित कार्रवाई की जायेगी। इसके बाद लोगों ने करीब आधे घंटे के बाद जाम हटाया। चालक को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.