फरीदाबाद, मार्च 18 -- बल्लभगढ़, संवाददाता। नशे का सेवन कर रहे बदमाशों ने एक परिवार के सदस्यों पर लाठी डंडे से हमला कर दिया। मारपीट करने के बाद बदमाशों ने एक युवक को नाले में फैंक दिया। इस हादसे में परिवार के कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसमें महिला भी शामिल है। सभी को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया। थाना तिगांव पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव बदरौला निवासी सुभाष चंद्र ने बताया कि 14 मार्च होली के दिन उनकी कालोनी में रहने वाले आदित्य तालाब के पास तीन- चार लड़कों के साथ बैठकर नशे का सेवन कर रहे थे। उस दौरान उनका बेटा पंकज वहां से गुजर रहा था। तभी आदित्य ने उनके बेटे के साथ गाली गलौज शुरू कर दी। जिसके चलते आदित्य ने उनके बेटे पंकज के साथ मारपीट कर उसको नाले में गिरा दिया। इस घटना की सूचना जब उनको पता चली ,तो वह अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.