फिरोजाबाद, जनवरी 28 -- थाना उत्तर में दबंगई करने वाले आरोपी के खिलाफ दुकानदार की तहरीर पर मुकदमा दर्ज हो गया है। आरोपी ने पुलिस के आगे दुकानदार को शराब के नशे में गालियां दी थीं। आरोपी द्वारा देख लेने की धमकियां दी जा रही थीं। वहीं डायल 112 की पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की थी। मामला 26 अगस्त की रात का है। बाबी गुप्ता और उसका बेटा यश गुप्ता थाना उत्तर क्षेत्र में सुभाष तिराहे पर अपनी दुकान चलाकर भरण पोषण करते हैं। डेली नीड्स का सामान बेचते हैं।दबंगई करने वाले शराब के नशे में आए युवक राहुल उपाध्याय को पता था कि कैमरे लगे हैं इसके बाद भी दुकानदार और उसके बेटे से गालीगलौज और अभद्रता करता रहा। दुकानदार की तहरीर पर दबंग के खिलाफ अब कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस सीसीटीवी कैमरे से आरोपी द्वारा दी गई धमकियों की जांच कर...