गाज़ियाबाद, जनवरी 12 -- गाजियाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। पटेलनगर स्थित होटल में महिला मित्र की पीट-पीटकर हत्या करने के मामले में सिहानी गेट पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक नशे में कहासुनी होने पर आरोपी ने हत्याकांड को अंजाम दिया और फिर खुद ही पुलिस को फोन कर महिला के बिस्तर से न उठने की सूचना देकर गुमराह किया। एसीपी नंदग्राम उपासना पांडेय का कहना है कि सेवानगर में रहने वाली महिला अपने दो नाबालिग बेटों के साथ रहती थी। उसने सिहानी गेट थानाक्षेत्र के कोटगांव निवासी रोहित वाल्मिकी से अंतरजातीय विवाह किया था, लेकिन करीब दो वर्ष पूर्व बीमारी के चलते रोहित की मौत हो गई। पति की मौत के बाद आरती की नजदीकियां सेवानगर में ही रहने वाले प्रवीन वाल्मिकी से बढ़ीं और दोनों के बीच प्रेम संबंध हो गए। प्रवीन बैंकों में साफ-सफाई का काम करता ह...