रुद्रपुर, जनवरी 10 -- किच्छा, संवाददाता। गश्त के दौरान पुलिस ने नशे के लिए इस्तेमाल होने वाले 20 इंजेक्शन के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज किया है। शुक्रवार रात्रि उपनिरीक्षक पवन जोशी पुलिस टीम के साथ गश्त करते हुए दरऊ चौक से आदित्य चौक की ओर जा रहे थे। इस दौरान सिटी पैलेस के सामने कट के पास एक व्यक्ति पेड़ के नीचे अंधेरे में खड़ा दिखाई दिया। शक होने पर पुलिस ने उसकी तलाशी ली। इस दौरान उसके पास से अंग्रेजी दवाई के चार पैकेट बरामद हुए। जिसमें नशे के लिए इस्तेमाल होने वाले 20 इंजेक्शन बरामद हुए। आरोपी ने अपना नाम पवन पुत्र करन सिंह निवासी सरस्वती नगर किच्छा बताया। पूछताछ करने पर आरोपी ने बताया कि वह नशे का आदी है। अपनी जरूरत पूरी करने के लिए वह नशे के इंजेक्शन व स्मैक भी बेचता है।
हिंद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.