चम्पावत, मार्च 22 -- नशे के सौदागरों के खिलाफ एसपी अजय गणपति सड़क में उतरे। बीते शुक्रवार देर सायं कप्तान की अगुवाई में टनकपुर-बनबसा क्षेत्र में छापामार अभियान चलाया। इस दौरान एक महिला समेत तीन लोगों से 15.15 ग्राम स्मैक बरामद की। ड्रग फ्री देवभूमि अभियान के तहत पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ अभियान चलाया। एसपी अजय गणपति के नेतृत्व में टनकपुर व बनबसा पुलिस, एसओजी, यातायात, पीएसी और एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट के दलबल के साथ अभियान चलाया। इस दौरान पिंकी सक्सेना निवासी वार्ड पांच, नई बस्ती, मीना बाजार, बनबसा के पास से 7.65 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। जबकि टनकपुर में शहजादे खान निवासी वार्ड तीन, वर्मा लाइन और जाहिद खान निवासी वार्ड तीन, को अल्टो वाहन संख्या यूके 03 सी 1586 से 6.69 ग्राम हेरोइन के साथ हिरासत में लिया गया। इसके अलावा टनकपुर क्षेत्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.