देहरादून, फरवरी 6 -- देहरादून। खुड़बुड़ा मोहल्ले में नशेड़ी भाई के सगी बहन पर हमले का मामला सामने आया है। पीड़िता दीपा शर्मा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसका भाई नशे का आदी है। दो फरवरी को उसने नशे के लिए पैसे और गाड़ी मांगी। मना करने पर उसने गाली-गलौज की और दीपा के सिर पर बेलन से वार कर दिया। जिससे वह बेहोश हो गईं। मां के शोर मचाने पर आरोपी भाग निकला। पुलिस के अनुसार आरोपी रोहित शर्मा का पुराना आपराधिक इतिहास है और वह पहले भी जेल जा चुका है। शहर कोतवाल हरिओम राज चौहान ने बताया कि शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...