किशनगंज, फरवरी 24 -- दिघलबैंक। एक संवाददाता बिहार पुलिस सप्ताह के तहत सोमवार को गंधर्वडांगा थाना क्षेत्र में नशा मुक्ति को लेकर गंधर्वडांगा थाना पुलिस ने स्कूली बच्चों के साथ मिलकर जागरूकता रैली निकाली और पूरे क्षेत्र में नशे के खिलाफ संदेश फैलाया। थानाध्यक्ष कुंदन कुमार के नेतृत्व में निकली गई यह रैली थाना परिसर से शुरू होकर गंधर्वडांगा हाट और आसपास के मोहल्लों से होते हुए गुजरी। हाथों में तख्तियां लिए बच्चे और पुलिसकर्मी "शिक्षा का दीप जलाना है, समाज से नशा मिटाना है" और "जो नशे का हुआ शिकार, उजड़ा उसका घर-परिवार" जैसे नारों के साथ आगे बढ़ते हुए लोगों को जागरूक किया।इस दौरान थानाध्यक्ष ने कहा कि नशा न केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को प्रभावित करता है, बल्कि पूरे परिवार और समाज की नींव को कमजोर कर देता है। उन्होंने बताया कि थाना क्षेत्र में शर...