पूर्णिया, जनवरी 6 -- कसबा, एक संवाददाता। शराब के साथ स्मैक की बिक्री से परेशान दर्जनों महिलाओं ने सोमवार को थाने पहुंचकर शिकायत की। मामला कसबा थाना के तारानगर गांव की है। तारानगर की दर्जनों महिलाओं ने स्मैक व शराब बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए थाना पहुंचकर स्मैक व शराब धंधेबाजों को गिरफ्तार करने एवं बिक्री पर रोक लगाने की मांग की। पुलिस अधिकारी ने उन्हें भरोसा दिया कि जल्द ही सभी धंधेबाजों को गिरफ्तार करेगी। आक्रोशित महिलाओं ने बताया कि कसबा के तारानगर में शराबबंदी पूरी तरह फेल हो चुकी है। पहले से ज्यादा अब खुलेआम घरों में शराब बिक्री हो रही है। साथ ही स्मैक से युवा पीढ़ी भी बर्बाद हो रही है। महिलाओं ने आरोप लगाया कि पुलिस की निष्क्रियता के कारण स्मैक व शराब धंधेबाज खुलेआम स्मैक व शराब बेच रहे हैं। वे छोटे-छोटे बच्चों का जीवन बर्बाद कर रहे...