सिमडेगा, मार्च 26 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। डीसी अजय कुमार सिंह एवं एसपी सौरभ की अध्यक्षता में नारकोटिक्स कॉर्डिनेशन समिति(एनकॉर्ड) की बैठक हुई। बैठक में जिले में नशे के कारोबार को रोकने की रणनीति बनाई गई। जिले में युवाओं को नशे की लत से बचाने एवं नशे के व्यापार में संलिप्त लोगों पर कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करने को लेकर डीसी एवं एसपी ने आवश्यक दिशा निर्देश दिए। वहीं डीसी ने ड्रग इंस्पेक्टर को पूरे जिले में योजनाबद्ध तरीके से दवा दुकानों आदि में सघन जांच अभियान चलाने एवं वैसी दवाएं जिनका इस्तेमाल नशे के लिए किया जाता है उसपर विशेष निगरानी रखने का निर्देश दिया। उन दवाओं की बिक्री स्टॉक आदि से संबंधित प्रतिवेदन नियमित रूप से ससमय जिला स्तर पर उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। जिला अंतर्गत विभिन्न सार्वजनिक क्षेत्रों में रात्रि के समय असामाजिक त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.