नोएडा, मार्च 21 -- नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। गिझोड़ गांव में दबंगों ने नशे के कारोबार की पुलिस से शिकायत करने पर पीड़ित के घर का मुख्य दरवाजा तोड़ दिया। घटना के दो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए, जिसमें दो व्यक्ति दरवाजा तोड़ते दिख रहे हैं। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गिझोड़ गांव निवासी गिरीश चंद्र पांडेय ने नोएडा पुलिस से नशे का कारोबार करने वाले कुछ लोगों की शिकायत की थी। उनका दावा है कि पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। बुधवार रात एक बजे छह से सात लोग उसके घर के बाहर आए और गेट तोड़ने का प्रयास किया। आवाज सुनकर लोग उठ गए। लोगों को बाहर निकलता देखकर हमलावर भाग गए। गिरीश ने डॉयल 112 पर कॉल कर पुलिस को मौके पर बुलाया। उनके पड़ोस में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में तीन लोगों का चेहरा दिख रहा है। बाकी चार लोग छिपे थे। घटना के दो वी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.