जमशेदपुर, जून 15 -- आनंद मार्ग प्रचारक संघ की ओर से एक तत्व सभा का आयोजन कुंजाडीह में रविवार को किया गया। इसे संबोधित करते हुए प्रचारक सुनील आनंद ने बताया कि आज हमारे समाज में नशे के कारण झारखंड के लोगों के शरीर की प्रतिरोधक क्षमता कमजोर हो रही है। लोग कमजोर होकर विभिन्न रोगों के शिकार हो रहे हैं। नशा मुक्त करने के लिए समाज के हर वर्ग को लगना होगा। जिस समाज में नशा प्रबल रहेगा, उस समाज का विकास असंभव है। कारण नशा के कारण चेतन मन हमेशा अचेतन अवस्था में रहेगा। मनुष्य चेतना प्रधान प्राणी है। किसी को भी डायन बताकर समाज में दंड दिया जा रहा, उनकी हत्या कर दी जा रही जो शर्मनाक है। इस मानसिकता में बदलाव लाने की जरूरत है। ऐसा लगता है कि आज भी हम अर्ध विकसित समाज में रह रहे हैं। बलि प्रथा, डायन प्रथा ने आज भी समाज को जकड़ा हुआ है। हम लंबे-लंबे दावे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.