पाकुड़, मई 27 -- नगर थाना के सामने रथ मेला मैदान के समीप पलंग दुकान के पास रविवार की रात एक व्यक्ति नशे के हालत में बेहोश पड़ा मिला। मामले की जानकारी स्थानीय लोगों ने नगर थाना को दिया। मौके पर नगर थाना पुलिस ने बेहोश व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाया। व्यक्ति की पहचान लोहरदगा के बादा गांव निवासी रैमन बिजरा के रूप में हुई है। पुलिस ने घर वालों से संपर्क साध कर इसकी सूचना दी है। होश में आने पर व्यक्ति ने बताया कि वो कमाने के लिए आसाम गया हुआ था और उनके कुछ मित्र के चक्कर में लौटते समय पाकुड़ उतर गया और शराब का सेवन कर लिया था। अत्यधिक नशा होने के कारण वो गिर गया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.