लखीमपुरखीरी, दिसम्बर 16 -- 16 दिन पहले अपने घर के भीतर सड़ी-गली पड़ी मिली बगिया मोहल्ले के नरेंद्र पंत उर्फ बबलू की लाश के मामले का पुलिस ने मंगलवार को खुलासा कर दिया। उसके कस्बा निवासी दोस्त ने ही शराब के नशे में कहासुनी होने पर बबलू डान के सिर पर रसोई गैस सिलेंडर का वार करके फिर पैंट से उसका गला घोटकर हत्या कर दी थी। इसका खुलासा करते हुए पुलिस ने आरोपी को पलिया से गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है। कस्बा व कोतवाली तिकुनियां के बगिया मोहल्ले में रहने वाले नरेंद्र पंत उर्फ बबलू के घर के अंदर से बंद मकान से लगातार बदबू आने पर पड़ोसियों की सूचना पर पुलिस ने एक दिसंबर को ताला तोड़ा था। अंदर से नरेंद्र पंत का सड़ा-गला शव चारपाई पर रजाई के नीचे दबा मिला था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या की पुष्टि हुई...