भभुआ, फरवरी 4 -- हेरोइन, सोनफिक्स, गांजा, शराब के सेवन से स्वास्थ्य पर पड़ रहा प्रतिकूल असर बोले अभिभावक, नशे की तलब लगने पर घर और बाहर में कर रहे हैं चोरी (पेज तीन) चैनपुर, एक संवाददाता। नशे की गिरफ्त में आए युवाओं के भविष्य को लेकर उनके अभिभावकों की चिंताएं बढ़ गई है। वह हेरोइन, सोनफिक्स, गांजा, शराब का सेवन कर रहे हैं, जिसका उनके स्वास्थ्य पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है। कुछ अभिभावक बच्चों से नशे की लत छुड़वाने के लिए नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती कराएं। कुछ मानसिक चिकित्सक से काउंसिलिंग कराएं। दवा खिलाएं। इस दौरान तो वह कुछ परेशानी झेलकर नशे से दूर हो जाते हैं। लेकिन, अन्य नशेड़ियों की संगत में आने पर वह फिर से नशा करना शुरू कर देते हैं। गिरीराज राम बताते हैं कि उन्होंने अपने बेटे को नशा छुड़ाने के लिए मुगलसराय में इलाज कराए। कुछ दिनों तक नशा से ...