बरेली, जनवरी 19 -- दीप तिवारी 19बीएलवाई43-बारादरी से जेल भेजे गए लुटेरे बरेली, मुख्य संवाददाता। नशे का शौक पूरा करने को डी फार्मा का छात्र लुटेरा बन गया। बारादरी पुलिस ने उसे साथी समेत गिरफ्तार कर जेल भेजा है। उनके कब्जे से वारदात में प्रयुक्त बाइक, लूटा गया पर्स और तमंचा बरामद हुआ है। बारादरी इंस्पेक्टर धनंजय पांडेय ने बताया कि 15 जनवरी को बाइक सवार दो बदमाशों ने बियावान कोठी के पास कटरा चांद खां के बृजकिशोर की पत्नी का पर्स लूट लिया था। इस मामले में आई ट्रिपल सी के कैमरों की मदद से बाइक को ट्रेस करके करगैना निवासी अजय साहू और गणेशनगर के राहुल राठौर को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा कर दिया। उनके कब्जे से वारदात में प्रयुक्त बाइक, एक तमंचा-कारतूस और उनका पर्स व मोबाइल बरामद किए गए हैं। आरोपियों ने संडे बाजार से एक महिला का कुंडल चोरी किया और...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.