समस्तीपुर, जनवरी 3 -- समस्तीपुर। शहर में नशे के खिलाफ चल रही कार्रवाई के दावों के बीच एक बार फिर हकीकत सामने आई है। नगर थाना क्षेत्र के बाईपास किनारे बूढ़ी गंडक नदी की ओर ढाब में अवैध शराब, ब्राउन शुगर समेत अन्य नशीले पदार्थों के खुलेआम कारोबार हो रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह धंधा लंबे समय से चल रहा है, लेकिन प्रभावी कार्रवाई के अभाव में नशे का नेटवर्क लगातार मजबूत होता जा रहा है। इसी इलाके की एक युवती ने मनचलों और नशेड़ियों की हरकतों से तंग आकर खुद वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो में ढाबों के आसपास संदिग्ध गतिविधियां, नशे में धुत युवक और महिलाओं से अभद्रता जैसे दृश्य दिख रहा रहा है। हालांकि वायरल वीडियो की पुष्टि हिंदुस्तान नहीं करती है। बताया जा रहा है कि बाइपास किनारे देर शाम से रात तक नशेड़ियों का जमावड़ा ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.