बांदा, दिसम्बर 4 -- बांदा। संवाददाता नशे में पति पत्नी के बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया है कि दोनों ने एक दूसरे को पीटा। इसी दौरान पत्नी ने पति पर चाकू से हमला कर दिया। जिससे वह घायल हो गया। पड़ोसी ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरो ने मामले की सूचना कोतवाली पुलिस को भेजी । लेकिन पुलिस ने सूचना लेने से इंकार कर दिया। महोबा जिले के पिड़ारी गांव निवासी 32वर्षीय राहुल सिंह बांदा में शहर के क्योटरा मुक्ती धाम मोहल्ले में किराए के मकान में रहता है। बुधवार की रात वह नशे की हालत में घर पहुंचा। वह उत्पात मचाने लगा। इस पर पत्नी ने मना किया। इसी बात को लेकर दोनों में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों ने एक दूसरे को मारपीट कर घायल कर दिया। इसके बाद पत्नी राहुल सिंह के गले में चाकू से हमला कर दिया। जिससे वह घायल हो गया। शोर सुन...