प्रतापगढ़ - कुंडा, अगस्त 13 -- प्रतापगढ़, संवाददाता। शहर में भंगवा चुंगी पुलिस चौकी पर मंगलवार रात एक नशेड़ी ने पथराव कर दिया। इससे चौकी का शीशा टूट गया। सुबह स्टेशन मोड़ पर एक बैंक के एटीएम बूथ में खून बिखरा होने की जानकारी पर पुलिस पहुंची तो सीसीटीवी फुटेज में नशेड़ी दिखा। रात में भंगवा चुंगी चौकी पर पुलिसकर्मी मौजूद नहीं थे। नशेड़ी ने बरामदे के दरवाजे का शीशा कई पत्थर चलाकर तोड़ दिया। पुलिसकर्मियों को इसकी जानकारी नहीं हो सकी। बुधवार सुबह एमडीपीजी कॉलेज के सामने बैंक के एटीएम बूथ में तोड़फोड़ और खून बिखरा होने की सूचना पर पुलिस पहुंची। लोग किसी बड़ी घटना का अंदेशा जताने लगे। पुलिस ने बैंक में लगे सीसीटीवी का फुटेज देखा तो एटीएम बूथ में घुसे नशेड़ी ने तोड़फोड़ का प्रयास किया था। पहले से शीशा तोड़ने के कारण उसे लगी चोट से बह रहा खून बूथ म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.