हाजीपुर, मई 22 -- लालगंज। संवाद सूत्र करताहां थाना की पुलिस ने नशीले पदार्थ सेवन करने के मामले में तीन नशेड़ियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इस संबंध में करताहां थानाध्यक्ष कुणाल कुमार आजाद ने बताया कि लालगंज थाना क्षेत्र का रहने वाला राजा कुमार, गोरौल थाना क्षेत्र का बछरु सिंह और करताहां जगदीशपुर गांव का अर्जुन कुमार को अलग-अलग जगह से नशे की हालत में पकड़ा गया और तीनों आरोपितो का ब्रेथ एनालाइजर से जांच कराया गया। तीनो में नशा सेवन पाया गया। तीनों पर मद्य निषेध के तहत मामला दर्ज कर तीनों को जेल भेज दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.