देवघर, अप्रैल 5 -- देवघर। नगर थाना पुलिस ने नशीले पदार्थों की खरीद-बिक्री करते एक युवक को दबोच लिया है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर थाना के बरमसिया मोहल्ला स्थित एक चौक पर छापेमारी की। युवक को नशीले पदार्थों खरीद -बिक्री कर रहा था । युवक उसी मोहल्ले के रहने वाले हैं। पुलिस के अनुसार युवक लंबे समय से नशीले पदार्थों की तस्करी और बिक्री करने की सूचना मिला था । जिसके आधार पर उसे हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने उससे मामले के बारे में पूछताछ की । युवक ने पुलिस को कई लोगों के बारे में जानकारी दिया है। जिसके आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने यह भी जानकारी दी कि उसके पास से नशीला पदार्थ बरामद नहीं किया गया है। फिलहाल उसे थाना में रख कर पूछताछ किया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.