अररिया, फरवरी 13 -- जोगबनी, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि नगर परिषद जोगबनी के पूर्व अध्यक्ष प्रतिनिधि अनवर राज ने शहर में फैल रहे नशीली दवाओं के अवैध कारोबार पर कड़ी चिंता व्यक्त करते हुए पुलिस प्रशासन से ठोस और त्वरित कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में उन्होंने पुलिस कप्तान से गंभीरता से लेने का आग्रह किया है। अनवर राज ने कहा कि शहर में मादक पदार्थों का खेल 'कुकुरमुत्ते की तरह' फैलता जा रहा है, जिससे सामाजिक वातावरण दूषित हो रहा है। उन्होंने विशेष रूप से युवाओं के भविष्य पर पड़ रहे नकारात्मक प्रभाव को लेकर चिंता व्यक्त की है। उनका कहना है कि अगर समय रहते इस पर प्रभावी रोक नहीं लगी तो हालात और बिगड़ सकते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ स्थानों पर खुलेआम प्रतिबंधित दवाओं की बिक्री हो रही है, लेकिन अपेक्षित स्तर पर कार्रवाई नहीं दिख रही है। ऐसे में ...