पलामू, सितम्बर 13 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। उपायुक्त समीरा एस की अध्यक्षता में शुक्रवार को उपायुक्त कार्यालय कक्ष में आयोजित जिला स्तरीय नार्कोटिक्स समन्वय समिति (एनकोर्ड)की बैठक में नशे के खिलाफ चल रही गतिविधियों की गहन समीक्षा की गयी। बैठक में एनकोर्ड से जुड़े पदाधिकारियों ने भाग लिया और विभिन्न एजेंडों पर चर्चा की गयी।बैठक में उपायुक्त ने फ़ूड सेफ्टी ऑफिसर को समय-समय पर खाद्य पदार्थों में मादक पदार्थों के मिलावट को लेकर औचक छापेमारी करने का निर्देश दी।बैठक में मादक पदार्थों की तस्करी,अवैध बिक्री और नशीली दवाओं के दुरुपयोग की रोकथाम को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिये गये। बैठक में एसपी रीष्मा रमेशन ने पुलिस के डिस्ट्रक्शन की कार्रवाई में स्थानीय प्रखंड कृषि पदाधिकारी को भी रहने पर बल दिया ताकि अफीम का सर्टिफिकेशन का कार्य किया जा सके।इसके अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.