जहानाबाद, फरवरी 7 -- कलेर, निज संवाददाता। आरक्षी अधीक्षक नवजोत सिमी ने कलेर थाना परिसर में जनता दरबार सह पुलिस पब्लिक जनसंवाद का आयोजन किया। जनता दरबार में दर्जनों लोगों ने भाग लिया। आरक्षी अधीक्षक ने लोगों को बारी-बारी से अपना समस्या प्रस्तुत करने के लिए कहा। इसमें अधिकांश लोगों ने भूमि विवाद, बटवारा, रास्ते का विवाद सहित अन्य मुद्दों को रखा। भूमि विवाद से संबंधित सभी समस्याओं के लिए अंचलाधिकारी द्वारा लगाए जाने वाले जनता दरबार में जाने का निर्देश दिया। सामाजिक न्याय संघर्ष समिति कलेर के अध्यक्ष संजीव सिन्हा ने कलेर बस स्टैंड के पास खुले में मुर्गा दुकान तथा उसे फैलने वाली गंदगी को रोकने के लिए अन्यत्र शिफ्ट करने की मांग की। तिपहिया गाड़ियों के बेतरतीब पार्किंग के कारण होने वाले परेशानियां पर भी ध्यान आकृष्ट कराया। इस संबंध में आरक्षी अधी...