बरेली, नवम्बर 26 -- बरेली में एक महिला ने रेलकर्मी पर पान में नशीला पदार्थ देकर रेप और फिर ब्लैकमेल करने के आरोप में थाना सीबीगंज में रिपोर्ट लिखाई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। सीबीगंज क्षेत्र में रहने वाली महिला का कहना है कि उसका घर रेलवे लाइन के किनारे है, जहां पर स्वालेनगर निवासी रेलकर्मी यामीन की ड्यूटी रहती है। वह कई महीने से उनके और बेटी के पीछे पड़ा है। वह धमकाता है कि उनके घर का दरवाजा हमेशा खुला रहना चाहिए ताकि वह कभी भी आ-जा सके। ऐसा न करने पर वह उसके कबाड़ी पति को रेलवे का लोहा चोरी में जेल भिजवाने की धमकी देता था। महिला का आरोप है कि करीब एक महीने पहले जब किला बाजार जा रही थी तो यामीन ने उसे जबरन बाइक पर बैठा लिया। उसके बाद नशीला पान खिलाकर उसे एक कमरे में ले गया और रेप किया। इसके बाद से वह उन्हें ब्लैकमेल कर रहा है। या...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.