लखनऊ, फरवरी 8 -- दुबग्गा में सीतापुर बायपास रोड पर दवा लेकर घर लौट रही एक महिला को महिला और पुरुष ने नशीला पदार्थ सुंघाकर बेहोश कर दिया और उसके कान की बालियां व मंगलसूत्र लेकर फरार हो गए। पुलिस ने केस दर्ज किया है। ठाकुरगंज के शीला गार्डन निवासी शन्नो देवी के अनुसार, वह शनिवार दोपहर अंधे की चौकी स्थित अस्पताल दवा लेने गई थीं। वापस लौटते समय वह ई-रिक्शा से सीतापुर बायपास पर उतरीं। इसी दौरान करीब पंद्रह वर्षीय एक किशोर उनके पास आकर रोने लगा और मदद मांगने लगा। इस दौरान पीछे से एक महिला और पुरुष भी वहां आ पहुंचे। दोनों ने किशोर की मदद करने का दबाव बनाया। मना करने पर उन्होंने जबरन बातचीत करते हुए पीड़िता के हाथ में एक पैकेट पकड़ा दिया। पैकेट से तेज दुर्गंध आने के कारण महिला बेहोश हो गई। आरोपियों ने बेहोशी की हालत में महिला के दोनों कानों की सो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.