रुडकी, फरवरी 10 -- कोतवाली रुड़की पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म और अश्लील वीडियो बनाने के मामले में फरार अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मंगलवार को आरोपी को गांव जौरासी से दबोचा। इंस्पेक्टर प्रदीप बिष्ट ने बताया कि सात फरवरी को पीड़िता ने कोतवाली रुड़की में तहरीर देकर तीन युवकों पर आरोप लगाए थे। उसके अनुसार आरोपी मेहरबान, सद्दाम और इमरान ने उसे नशीला पदार्थ देकर उसके साथ बलात्कार किया। आरोपियों ने इस घिनौनी वारदात की वीडियो भी बना ली ताकि उसे ब्लैकमेल किया जा सके। तहरीर पर पुलिस ने केस पंजीकृत कर जांच शुरू की थी। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण शेखर चंद्र सुयाल ने कोतवाली प्रभारी प्रदीप बिष्ट को अभियुक्तों की जल्द गिरफ्तारी के निर्देश दिए थे। प्रभारी निरीक्षक ने उप निरीक्षक रेखा पाल के नेतृत्व में टीम गठित की। पुलिस टीम ने आरोपी सद्दाम पुत्र हबी...